ताजा खबर

घोटाले की आंच करण ट्रैवल तक, ईओडब्ल्यू ने दी दबिश
25-Nov-2025 6:20 PM
घोटाले की आंच करण ट्रैवल तक, ईओडब्ल्यू ने दी दबिश

छत्तीसगढ़' संवाददाता 
रायपुर, 25 नवंबर ।
ईओडब्ल्यू ने आज राजधानी के ट्रैवल एजेंट के यहां दबिश दी। देर शाम ब्यूरो की एक टीम ने मौदहापारा स्थित पिथालिला कांप्लेक्स में कर‌ण ट्रेवल्स में जांच और पूछताछ कर रही है। यह एजेंट राजधानी का सबसे पुराना है। इस दौरान उसके जरिए हुए टिकट बुकिंग की जानकारी ली गई। यह छापेमारी कांग्रेस शासन काल में शराब, कोयला घोटाले के संबंध में बताया गया है। ब्यूरो यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घोटाले की रकम से किन किन अफसरों नेताओं ने कितनी बार देश विदेश में टूर के लिए टिकिटें बुक की थी। और उसका भुगतान किस मद, किस व्यक्ति ने किया था।


अन्य पोस्ट