ताजा खबर
वैष्णव से रेल योजनाओं पर सीएम साय की चर्चा
25-Nov-2025 4:35 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 25 नवंबर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य में रेल सुविधाओं के विस्तार, नए रेल प्रोजेक्ट्स के संचालन और चल रहे कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, सचिव राहुल भगत एवं वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के सचिव रजत कुमार भी साथ रहे। इस दौरान अंबिकापुर गढ़वा रेल लाइन पर भी चर्चा की।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


