ताजा खबर

बार के बाहर चाकूबाजी में युवक घायल, युवती सहित चार गिरफ्तार
25-Nov-2025 11:42 AM
बार के बाहर चाकूबाजी में युवक घायल, युवती सहित चार गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बिलासपुर, 25 नवंबर। शहर के इल्यूम बार के बाहर बीती रात हुए विवाद के बाद हुई चाकूबाजी में एक युवक घायल हो गया। 24 नवंबर की रात पार्किंग स्थल पर शिवानी खुटे और निलेश गेंदले के बीच किसी बात को लेकर कहा-सुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते झगड़े में बदल गई।

विवाद बढ़ता देख प्रशांत कश्यप, आयुष यादव और यश तिवारी मौके पर पहुंचे। झगड़ा बढ़ने पर 18 वर्षीय यश तिवारी आपा खो बैठा। उसने अपने पास रखे बटनदार चाकू से निलेश के पेट के बाएं हिस्से पर वार कर दिया। हमले में निलेश घायल हो गया।

सूचना मिलते ही सिरगिट्टी पुलिस मौके पर पहुंची और सभी आरोपियों को पहचानकर हिरासत में ले लिया। वारदात में इस्तेमाल चाकू भी यश तिवारी के कब्जे से जब्त कर लिया गया है।

पुलिस ने स्थल से मिले तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया और  शिवानी खुटे उर्फ नेहा (20 वर्ष) – निवासी फिरंगीपारा कोटा, हाल निवासी राजकिशोर नगर, यश तिवारी (18 वर्ष) – निवासी राजकिशोर नगर, प्रशांत कश्यप (20 वर्ष) – निवासी मोपका संतोषी चौक तथा आयुष यादव (20 वर्ष) निवासी मोपका विवेकानंद नगर को गिरफ्तार कर लिया है।


अन्य पोस्ट