ताजा खबर

तेजस बनाने वाली कंपनी एचएएल ने दुबई एयरशो में हुई दुर्घटना पर क्या कहा?
25-Nov-2025 9:31 AM
तेजस बनाने वाली कंपनी एचएएल ने दुबई एयरशो में हुई दुर्घटना पर क्या कहा?

भारतीय वायु सेना का फाइटर जेट तेजस बीते शुक्रवार को दुबई में एयर शो के दौरान क्रैश हो गया था.

अब इसकी निर्माता कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड यानी एचएएल ने घटना पर आधिकारिक बयान जारी किया है.

कंपनी ने अपने बयान में कहा है कि दुबई के एयर शो में हवाई प्रदर्शन के दौरान हुई हालिया घटना असाधारण परिस्थितियों के कारण घटित हुई अकेली घटना है.

कंपनी ने बिज़नेस ऑपरेशन्स पर पड़ने वाले असर को लेकर भी सफ़ाई दी है.

कंपनी ने कहा, ''हम आश्वस्त करना चाहते हैं कि कंपनी के बिज़नेस ऑपरेशन्स, वित्तीय परफ़ॉर्मेंस और भविष्य के व्यवधानों पर कोई असर नहीं होगा. कंपनी जांच करने वाली एजेंसियों को अपना पूरा समर्थन दे रही है. कंपनी इस पूरे विषय पर आगे भी जानकारियां देती रहेगी.''

इसी साल सितंबर महीने में भारतीय रक्षा मंत्रालय ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के साथ 97 तेजस विमान ख़रीदने का सौदा किया था. इनकी आपूर्ति 2027 में शुरू होने की उम्मीद है.

इससे पहले साल 2021 में भारत सरकार ने एचएएल के साथ 83 तेजस एयरक्राफ़्ट की डील साइन की थी. इसकी डिलीवरी साल 2024 में ही होनी थी लेकिन अमेरिका से आयात किए जाने वाले इंजनों की कमी के कारण इसमें देरी हुई. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट