ताजा खबर

'जितनी विनम्रता, उतना ही तेवर'... धर्मेंद्र पर क्या बोले जावेद अख़्तर
25-Nov-2025 9:30 AM
'जितनी विनम्रता, उतना ही तेवर'... धर्मेंद्र पर क्या बोले जावेद अख़्तर

-रवि जैन

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के साथ कई फ़िल्मों में बतौर निर्देशक काम कर चुके मशहूर फ़िल्मकार और गीतकार जावेद अख़्तर ने बीबीसी से बात करते हुए उन्हें याद किया है.

वह कहते हैं, ''जब मैं महज़ असिस्टेंट डायरेक्टर था और धर्मेंद्र जी बड़े स्टार बन चुके थे, तब भी वह मुझसे बहुत ही शराफ़त, विनम्रता और नेकी के साथ पेश आया करते थे. वक़्त बदला, हमने उनके लिए फ़िल्में भी लिखीं जैसे सीता और गीता, यादों की बारात, शोले... बहुत फ़िल्में थीं. उनसे बहुत मोहब्बत वाला रिश्ता रहा.''

जावेद अख़्तर ने बीबीसी के सहयोगी रवि जैन से कहा हैं कि इतनी कामयाबी के बावजूद धर्मेंद्र में एक अलग तरह की विनम्रता थी.

वह याद करते हैं, ''विनम्रता के साथ ही उनमें तेवर भी था, उनसे कोई बदतमीज़ी नहीं कर सकता था. ये दोनों ही ख़ूबी थी उनमें.''

जावेद अख़्तर कहते हैं कि कलाकार के रूप में धर्मेंद्र किसी भी किरदार को जीवंत कर देते थे. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट