ताजा खबर
स्टूडेंट कंसेंशन टिकिटों के लिए सुबह 4 बजे से हजारों की भीड़
24-Nov-2025 11:48 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 24 नवंबर। भारत अफ्रीका के बीच वनडे मैच के लिए स्टूडेंट कंसेंशन की टिकिटें भी अब आनलाइन उपलब्ध होंगी। तीन दिन पहले सीएससीएस के अध्यक्ष मोहनदास ने पत्रकार वार्ता में ये टिकिटें बूढ़ा पारा स्टेडियम में आफलाइन बेचने की जानकारी दी थी। इसे देखते हुए स्कूल और कालेज के बच्चे सुबह 3-4 बजे से बूढ़ा पारा स्टेडियम में लाइन में खड़े हो गए थे। बढ़ती भीड़ को देखते हुए यह बताया गया कि ये टिकिटें भी आनलाइन उपलब्ध होंगी। इनकी बुकिंग सुबह 10 से शुरू हुई। इसके बाद वहां अफरातफरी का माहौल देखा जा रहा है। हजारों छात्रों की भीड़ को नियंत्रित करने पुलिस को बल प्रयोग भी करना पड़ा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


.jpeg)
.jpeg)
