ताजा खबर
मराठी भाषी सतर्क नहीं रहे तो बीएमसी चुनाव उनके लिए आखिरी चुनाव होंगे: राज ठाकरे
24-Nov-2025 11:02 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
मुंबई, 23 नवंबर । महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने रविवार को कहा कि अगर मराठी भाषी सतर्क नहीं रहे तो आगामी बृह्णमुंबई महानगरपालिका चुनाव उनके लिए आखिरी चुनाव साबित हो सकते हैं।
ठाकरे ने यहां मनसे कोंकण महोत्सव के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं से सतर्क रहने की अपील की।
मनसे प्रमुख ने एक संक्षिप्त संदेश में कहा, ‘‘अपनी सतर्कता कायम रखिए, वरना नुकसान निश्चित है। अगर आप सतर्क नहीं रहे तो आने वाला बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) का चुनाव मराठी मानुष के लिए आखिरी चुनाव होगा। और इसके परिणाम दूरगामी होंगे।’’
राज ठाकरे ने मतदाता सूची में विसंगतियों का मुद्दा उठाया था और हाल ही में विपक्ष द्वारा निकाले गए संयुक्त मार्च में शामिल हुए थे।(भाषा)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


