ताजा खबर

वेंडिंग जोन रेल ब्रिज के नीचे शिफ्ट, साइंस कालेज में बनेगा नालंदा का एक्सटेंशन
23-Nov-2025 7:55 PM
वेंडिंग जोन रेल ब्रिज के नीचे शिफ्ट, साइंस कालेज में बनेगा नालंदा का एक्सटेंशन

वेंडिंग जोन रेल ब्रिज के नीचे शिफ्ट, साइंस कालेज में बनेगा नालंदा का एक्सटेंशन 
 
रायपुर, 23 नवंबर। जिला प्रशासन, नगर  निगम एवं रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड की संयुक्त टीम ने  साइंस कालेज परिसर से 60 कियोस्क को आमानाका ओव्हरब्रिज के समीप न‌ए वेंडिंग जोन में शिफ्ट कर दिया है। अब यह रिक्त भूमि नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग से प्राप्त निर्देशानुसार उक्त स्थल पर 1000 सीटर नालंदा परिसर का निर्माण किये जाने हेतु भूमि उपलब्ध कराया जाना है‌।
 
उक्त स्थल का चयन कई शैक्षणिक संस्थानों जैसे - एन.आई.टी., साईंस काॅलेज, रविशंकर विश्वविद्यालय, राजकुमार काॅलेज, आयुर्वेदिक काॅलेज इत्यादि के मध्य स्थित होने के कारण किया गया है। नवीन नालंदा परिसर निर्माण से आने वाले समय में सभी विद्यार्थियों को इसका लाभ प्राप्त होगा।
 
यूथ-हब वेंडिंग जोन पर 6.12 करोड़ खर्च किए गए थे निगम ने 
 
निगम ने एक बयान में कहा कि रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा  31 मई 2023 को यूथ-हब वेंडिंग जोन का निर्माण कार्य पूर्ण कराया गया एवं दिनांक 5 अक्टूबर 2023 को एजेंसी मेसर्स गुरू हरकिशन होटल एण्ड रिसोर्ट्स को संचालन हेतु दिया गया। 
इस परियोजना के अंतर्गत अस्थायी प्रवृत्ति के 60 कियोस्क, 57 टेन्साइल कैनोपी, विद्युत पोल, बैठक व्यवस्था पाथवे एवं पार्किंग  का निर्माण कार्य किया गया था ।इसमे कुल व्यय राशि रू. 6.12 करोड़ का हुआ।

जिला प्रशासन, नगर  निगम एवं रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड की संयुक्त टीम ने  साइंस कालेज परिसर से 

 60 कियोस्क को आमानाका ओव्हरब्रिज के समीप न‌ए वेंडिंग जोन में शिफ्ट कर दिया है। अब यह रिक्त भूमि नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग से प्राप्त निर्देशानुसार उक्त स्थल पर 1000 सीटर नालंदा परिसर का निर्माण किये जाने हेतु भूमि उपलब्ध कराया जाना है‌।
 
अन्य पोस्ट