ताजा खबर
दो दिन में 275 स्थायी वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार, इनमें कुछ 7 साल से फरार थे
22-Nov-2025 4:36 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 22 नवंबर । पुलिस का वारंटियों के विरूद्ध अभियान जारी है। आज सौ से अधिक बदमाश और स्थाई वारंटी पकड़े गए।पिछले 24 घंटे में कुल 275 स्थायी/अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया ।
इनमें, कई वर्षो से फरार हत्या, हत्या के प्रयास, बलात्कार, आर्म्स एक्ट, मारपीट, धोखाधड़ी एवं विभिन्न गंभीर अपराधों के आरोपी शामिल हैं। अलग-अलग थानों की 100 टीमें लगाई गई थीं।
इन वारंटियों में 7 वर्ष से अधिक फ़रार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया। कुछ वारंटियों को महाराष्ट्र, उड़ीसा एवं मध्यप्रदेश सहित सरहदी जिलों से गिरफ्तार किया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


