ताजा खबर

लोगों का चुनाव से भरोसा उठा, अब आंदोलन करेंगे-वाड्रा
22-Nov-2025 4:27 PM
लोगों का चुनाव से भरोसा उठा, अब आंदोलन करेंगे-वाड्रा

नई दिल्ली, 22 नवंबर। रॉबर्ट वाड्रा ने बिहार चुनाव परिणामों पर गंभीर सवाल उठाए हैं, एनडीए की जीत को चुनौती देते हुए धांधली का आरोप लगाया है। वाड्रा ने कहा कि लोगों का चुनाव प्रक्रिया से भरोसा उठ गया है और बीजेपी एजेंसियों को नियंत्रित कर रही है। उन्होंने जेन-जी से आगे आने की अपील की।

बिहार चुनाव में हार के बाद विपक्षी दल चुनावी प्रक्रिया पर कई तरह के आरोप लगा रहे हैं। बिहार चुनाव में एनडीए गठबंधनों के 243 में से 202 सीटें आई है और पहली बार बीजेपी 89 सीटों के साथ बिहार की सबसे बड़ी पार्टी बनके उभरी। बिहार चुनाव में इस बढ़ी जीत को विपक्ष मानने को तैयार नहीं है और एसआईआर समेत कई तरह की वजहों को जिम्मेदार ठहरा रहा है। अब इसे लेकर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के पति और कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा का बड़ा बयान आया है।

वाड्रा ने बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने दावा किया कि चुनाव ‘सही तरीके से नहीं कराए गए’ और बिहार में दोबारा चुनाव होने चाहिए। साथ ही उन्होंने बिहार की हार के बाद आंदोलन करने की बात भी कही है। साथ ही कहा कि हम एक ईमानदार देश चाहते हैं, जिसमें लोग खुश हों।

लोगों का चुनाव से उठा भरोसा
रॉबर्ट वाड्रा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि लोगों का चुनाव से भरोसा उठ गया है, वे अब इसके खिलाफ आंदोलन करेंगे। साथ ही ये भी कहा, ‘राहुल गांधी को हार जीत से मतलब नहीं, उन्हें देश को सेकुलर रखना है। चाहे जितनी भी हार का सामना करना पड़े, राहुल गांधी लड़ते रहेंगे। वे रुकेंगे नहीं।’

जेन-जी जरूरी बोलेगा
आंदोलन और चुनाव धांधली के खिलाफ बात करते हुए रॉबर्ट वाड्रा ने कहा हम नहीं बोलेंगे पर जेन-जी जरूर बाहर आएंगे। उन्होंने कहा कि लोगों में बहुत गुस्सा है। उन्होंने भरोसा जताया कि जेन-जी सडक़ों पर आएंगे और आंदोलन करेंगे।

लालू परिवार को भी दी नसीहत
लालू यादव के परिवार में चल रही कलह पर बोलते हुए वाड्रा ने कहा कि अपने परिवार को एकजुट रखना और राजनीति को एक तरफ रखना बहुत ज़रूरी है। मुझे इतना परेशान किया मेरे काम में परेशान किया पर मैंने कभी नहीं सोचा कि देश छोडक़र चला जाऊं। उन्होंने कहा, ‘मैं उनके परिवार के लिए यही बोल सकता हूं, इलेक्शन हारना इलेक्शन जीतना ये सब क्या है। इस परिवार को एकजुट होना चाहिए, ये तो चलता रहेगा।’

बीजेपी एजेंसियों से करा रही काम
राबर्ट वाड्रा ने आरोप लगाया कि बीजेपी एजेंसियों को कंट्रोल कर रही है और कहा की चुनाव आयोग बीजेपी के कहने पर काम करता है। वाड्रा ने दाना किया कि जब तक इलेक्शन कमिशन को कंट्रोल नहीं किया जाएगा, आपको इसी तरह का इलेक्शन दिखने मिलेंगे। साथ ही कहा कि अगर ऐसा ही चलता रहा, तो लोग बाहर निकलेंगे और आंदोलन करेंगे।

राहुल की विदेश यात्रा पर वाड्रा का बड़ा खुलासा
राहुल गांधी इस समय विदेश में उन्होंने कहा कि अगर राहुल गांधी किसी बीमार को देखने जाते हैं, को क्या उनको सबको बताना होगा कि मैं बाहर जा सकता हूं। उन्होंने कहा कि राहुल किसी बीमार को देखने गए हैं। (आईएएनएस)


अन्य पोस्ट