ताजा खबर
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में खाई में गिरने से सेना के जेसीओ की मौत
22-Nov-2025 11:00 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
मेंढर/जम्मू, 22 नवंबर। जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में सेना के एक ‘जूनियर कमीशन्ड अधिकारी’ (जेसीओ) की गलती से फिसलकर गहरी खाई गिर जाने से मौत हो गई। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि सूबेदार शुक्रवार शाम को बेहरामगल्ला के सेरी मस्तान इलाके में एक तलाश अभियान दल का नेतृत्व कर रहे थे तभी एक खड़ी ढलान पर चढ़ते समय उनका संतुलन बिगड़ गया और वह खाई में गिर गए।
उन्होंने बताया कि सेना के जवानों ने राहत अभियान शुरू किया और जेसीओ को मृत पाया।
अधिकारियों ने बताया कि कानूनी और चिकित्सीय औपचारिकता पूरी होने के बाद जेसीओ के शव को अंतिम संस्कार के लिए उनके गृह नगर भिजवाया गया है। (भाषा)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


