ताजा खबर

अखिलेश यादव ने कहा- एसआईआर से विरोध नहीं लेकिन यूपी में इसका समय ठीक नहींं
22-Nov-2025 10:14 AM
अखिलेश यादव ने कहा- एसआईआर से विरोध नहीं लेकिन यूपी में इसका समय ठीक नहींं

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर अभियान पर सवाल उठाए हैं.

उन्होंने कहा, ''उत्तर प्रदेश में वोटर लिस्ट अच्छी बने ये सभी चाहते हैं लेकिन बीजेपी यहां एसआईआर के नाम खेल करना चाहती है. ये खेल हमें बिहार को देखने को मिला. वहां आरजेडी उन सीटों पर भी हार गई जहां वो मजबूत स्थिति में थी.''

उन्होंने कहा, ''बिहार में एसआईआर में सबसे ज्यादा वोट कटे थे. वहां आरजेडी हार गई. इसलिए एसआईआर में समय मिलना चाहिए. चुनाव आयोग बीजेपी से मिला हुआ है. यूपी में शादियों का सीजन चल रहा और राज्य में एसआईआर की प्रक्रिया चल रही है.''

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का एसआईआर से विरोध नहीं है. लेकिन जिस तरह और जिस समय ये प्रक्रिया चल रही है उससे सवाल खड़ा होता है.

भारतीय चुनाव आयोग ने पिछले महीने के अंत में 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची (इलेक्टोरल रोल) के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर के दूसरे चरण की घोषणा की थी. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट