ताजा खबर
बिहार में नीतीश कुमार की नई सरकार के शपथग्रहण के अगले ही दिन विभागों का भी बंटवारा हो गया है, जिसमें सबसे महत्वपूर्ण ये रहा कि इस बार गृह विभाग सीएम नीतीश के पास नहीं है.
बल्कि अब गृह विभाग राज्य के डिप्टी सीएम और बीजेपी नेता सम्राट चौधरी के पास आ गया है. वहीं नीतीश कुमार के पास सामान्य प्रशासन, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी, निर्वाचन जैसे विभाग हैं.
दूसरे डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के ज़िम्मे राजस्व एवं भूमि सुधार और खान एवं भूतत्व विभाग आए हैं.
स्वास्थ विभाग मंगल पांडे के पास ही रहा है. वहीं, शिक्षा और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग सुनील कुमार को मिला है.
नए चेहरों में से एक श्रेयसी सिंह को सूचना प्रावैधिकी और खेल, दीपक प्रकाश को पंचायती राज विभाग की ज़िम्मेदारी दी गई है.
अल्पसंख्यक कल्याण और श्रम संसाधन विभाग मोहम्मद जमा ख़ान को दिया गया है और रमा निषाद को पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग सौंपा गया है.
किन्हें मिला कौनसा विभाग:
विजय कुमार चौधरी: जल संसाधन, भवन मंत्री
दिलीप जायसवाल : उद्योग मंत्री
श्रवण कुमार: ग्रामीण विकास कार्य, परिवहन मंत्री
अशोक चौधरी: ग्रामीण कार्य मंत्री
विजेंद्र यादव : ऊर्जा मंत्री
लेशी सिंह: खाद्य उपभोक्ता मंत्री
नितिन नवीन: पथ निर्माण, नगर विकास एवं आवास
मदन सहनी: समाज कल्याण मंत्री
संतोष सुमन: लघु जल संसाधन मंत्री
रामकृपाल यादव :कृषि मंत्री
संजय टाइगर : श्रम संसाधन विभाग
अरुण शंकर प्रसाद : पर्यटन, कला संस्कृति मंत्री
सुरेंद्र मेहता: पशु एवं मतस्य विभाग
नारायण प्रसाद: आपदा प्रबंधन विभाग
लखेन्द्र पासवान :अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री
संजय सिंह: लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग
प्रमोद कुमार चंद्रवंशी: सहकारिता विभाग, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन
संजय पासवान :गन्ना उद्योग विभाग (bbc.com/hindi)


