ताजा खबर

यूथ हब तोड़ने की तैयारी, विकास विरोध में उतरे
21-Nov-2025 10:01 PM
यूथ हब तोड़ने की तैयारी, विकास विरोध में उतरे

रायपुर, 21 नवंबर। पश्चिम स्थित यूनिवर्सिटी के सामने मेन रोड पर बने छात्र-छात्राओं के लिए यूथ हब ( फूड कोर्ट ) को कल सुबह तोड़ा जाना है। नगर निगम अमले ने आज शाम प्रशासन द्वारा आज शाम  दुकानदारों को नोटिस दिया।

यूथ हब के व्यापारियों को कल सुबह 5 बजे तक अल्टीमेटम दिया गया है कि आप अपना दुकान का समान हटा ले वरना हम बुलडोजर लाकर दुकानों को तोड़ा जाएगा । रात निगम ने पुलिस की मदद से सुरक्षा के इंतजाम किया जा रहा है। वहीं दुकानदारों की मदद में पूर्व विधायक विकास उपाध्याय रात पहुंचे और उनसे चर्चा की। उपाध्याय ने कहा कि  भाजपा सरकार के इस तुगलगी और हिटलर शाही रवैए का  कांग्रेस के सिपाही कल मुंहतोड़ जवाब देंगे ।गरीब जनता के व्यवसाय और दुकान को तोड़ने से पहले निगम प्रशासन को एक एक कांग्रेसियों से सीधा सामना करना पड़ेगा। बगैर नोटिस दिए यूथ हब फूड कोर्ट में सुबह कार्यवाही करने की धमकी दी जा रही।

यहां बता दें कि पूर्व महापौर एजाज ढेबर के कार्यकाल में यह यूथ हब बनाया गया था तब विकास उपाध्याय विरोध में उतरे थे। बाद में पूर्व सीएम भूपेश बघेल के हस्तक्षेप के बाद विकास ने चुप्पी साध ली थी।


अन्य पोस्ट