ताजा खबर

50 अवैध ठेलों, गुमटियों को हटाया, लगभग 20 अवैध शेड सड़क पर रखे सामान जप्त
21-Nov-2025 9:01 PM
50 अवैध ठेलों, गुमटियों को हटाया, लगभग 20 अवैध शेड  सड़क पर रखे सामान जप्त

रायपुर, 21 नवंबर। टीम प्रहरी ने आज लालपुर फ्लाइओवर के नीचे सड़क पर कब्जा कर व्यवसायरत लगभग 15 ठेले- गुमटियों को हटाकर मार्ग को कब्जामुक्त किया ।इसी तरह से पंडरी मुख्य मार्ग, शंकर नगर मुख्य मार्ग टी व्ही टावर अशोका रत्न मार्ग,विधानसभा मार्ग,अनुपम गार्डन एन आई टी के सामने ,एम्स हॉस्पिटल के सामने मुख्य मार्ग में भी अभियान चलाया।

इसमें 50 अवैध ठेलों, गुमटियों, सड़क किनारे निर्मित लगभग 20 अवैध शेड, विज्ञापन बोर्ड, एंगल्स सड़क सीमा से हटाकर और सड़क मार्गो पर दुकानदारों के  सामान  जप्त कर  आमजनों को सुगम यातायात उपलब्ध करवाया गया। आज के जनहितकारी अभियान में नगर निगम के नगर निवेशक आभाष मिश्रा, सभी जोन कमिश्नरों, कार्यपालन अभियंताओं, सहायक अभियंताओं, उप अभियंताओं की उपस्थिति रही। 


अन्य पोस्ट