ताजा खबर
रायपुर, 21 नवंबर। एसीबी ने गरियाबंद पालिका परिषद के सहायक अभियंता को कुल लागत का 50% राशि रिश्वत मांगने पर गिरफ्तार किया है
अजय गायकवाड़, निवासी-अमलीडीह रायपुर ने एन्टी करप्शन ब्यूरो, रायपुर में उसकी शिकायत की थी। वह ठेकेदारी का कार्य करता है। उनके द्वारा जिला गरियाबंद नगर पालिका परिषद के वार्डों में शौचालय मरम्मत संबंधी निर्माण कार्य किया था। इसके लिये उन्हें 2.50 लाख रूपये बिल का भुगतान होना है। इसके भुगतान के लिए नगर पालिका परिषद गरियाबंद के सहायक अभियंता संजय मोटवानी से मिलने पर उसके द्वारा से संपूर्ण भुगतान राशि का 50 प्रतिशत के हिसाब से 1,25,000/- रूपये रिश्वत की मांग की गई थी।
शिकायत सत्यापन पश्चात् आज को ट्रेप आयोजित कर आरोपी संजय मोटवानी, सहायक अभियंता को से प्रथम किश्त के रूप में 30,000 रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया। ट्रेप कार्यवाही पश्चात् उनके निवास स्थान की तलाशी ली जा रही है ।
आरोपी को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध धारा 7 पीसीएक्ट 1988 (संशोधित अधिनियम 2018) के प्रावधानों के तहत् अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।


