ताजा खबर

दुबई एयरशो में तेजस विमान दुर्घटनाग्रस्त
21-Nov-2025 5:01 PM
दुबई एयरशो में तेजस विमान दुर्घटनाग्रस्त

दुबई/नयी दिल्ली, 21 नवंबर। दुबई एयरशो में शुक्रवार को हवाई प्रदर्शन के दौरान भारतीय लड़ाकू विमान तेजस दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

भारतीय वायुसेना ने इस घटना की पुष्टि की है। हालांकि इस संबंध में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

भारतीय वायुसेना में प्रयुक्त लड़ाकू विमान एचएएल तेजस स्थानीय समयानुसार अपराह्न दो बजकर 10 मिनट पर हवाई प्रदर्शनी के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि पायलट विमान से बाहर निकला या नहीं, या इस घटना में कोई घायल हुआ है या नहीं।

दुबई वर्ल्ड सेंट्रल स्थित अल मकतूम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के ऊपर काला धुआं उठता दिखाई दिया।

एयरशो के लिए उमड़ी भीड़ में महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे।

शहर का दूसरा बड़ा हवाई अड्डा द्विवार्षिक दुबई एयरशो की मेजबानी कर रहा है। (एपी)


अन्य पोस्ट