ताजा खबर

कई जिलों में सहकारी समिति कर्मचारियों की हड़ताल खत्म
20-Nov-2025 9:45 PM
कई जिलों में सहकारी समिति कर्मचारियों की हड़ताल खत्म

सोमवार से धान खरीदी सामान्य होने की उम्मीद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 20 नवंबर। प्रदेश कई जिलों में सहकारी समितियों के कर्मचारियों की हड़ताल खत्म हो गई है। हड़ताल की वजह से धान खरीदी व्यवस्था प्रभावित हुई है। माना रहा है कि हड़ताल खत्म होने के बाद धान खरीदी व्यवस्था सामान्य जाएगी।

सहकारी समितियों के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत रहे हैं। हड़ताल के चलते धान खरीदी व्यवस्था को सामान्य बनाए रखने के लिए प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था की थी। नई नियुक्तियां की गई थी। अन्य विभागों के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। हड़ताली कर्मचारियों से चर्चा चल रही थी, और कई जगहों पर बर्खास्तगी की कार्रवाई की गई थी।

जिलों से हड़ताल खत्म होने की सूचना आ रही है। बेमेतरा, कवर्धा, महासमुंद, और अन्य जिलों में हड़ताल खत्म हो चुकी है। रायपुर में हड़ताल खत्म होने की सूचना है। सूत्रों का दावा है कि सोमवार से व्यवस्था सामान्य हो जाएगी।


अन्य पोस्ट