ताजा खबर

मुर्मू छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश का तीन दिवसीय दौरा करेंगी
19-Nov-2025 9:00 PM
मुर्मू छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश का तीन दिवसीय दौरा करेंगी

नयी दिल्ली, 19 नवंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बृहस्पतिवार से छत्तीसगढ़, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर होंगी। राष्ट्रपति कार्यालय ने यह जानकारी दी।

मुर्मू बृहस्पतिवार को अंबिकापुर में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आयोजित जनजातीय गौरव दिवस समारोह में शामिल होंगी।

राष्ट्रपति सचिवालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, 21 नवंबर को वह तेलंगाना के सिकंदराबाद के बोलारम में ‘राष्ट्रपति निलयम’ में भारतीय कला महोत्सव 2025 का उद्घाटन करेंगी।

भारतीय कला महोत्सव के दूसरे संस्करण में गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, गोवा, दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव की समृद्ध सांस्कृतिक, पाककला और कलात्मक परंपराओं को प्रदर्शित किया जाएगा।

बयान में कहा गया, "22 नवंबर को राष्ट्रपति प्रशांति निलयम, पुट्टपर्थी में श्री सत्य साईं बाबा के शताब्दी समारोह के उपलक्ष्य में विशेष सत्र में भाग लेंगी।" (भाषा)


अन्य पोस्ट