ताजा खबर

दो दर्जन नंदी ट्रक में भरकर ले जा रहे दो गिरफ्तार, एक फरार
13-Nov-2025 7:09 PM
दो दर्जन नंदी ट्रक में भरकर  ले जा रहे दो गिरफ्तार, एक फरार

कवर्धा से नागपुर ले जा रहे थे, 5 कूद कर भाग गए थे 

 रायपुर, 13 नवंबर। खमतराई पुलिस ने गौवंश तस्करी के फरार दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

 गौवंश तस्करी के आदतन आरोपी है उमेश दावड़े जो मूलतः नागपुर निवासी है। 

 उसके विरुद्ध पूर्व में बेमतरा में राजनांदगांव और भण्डारा में गौ तस्करी के दो प्रकरण दर्ज है। उसके साथी विकास तिवारी को गिरफ्तार किया गया है। जो मूलतः मध्यप्रदेश का निवासी है। इसके पिता विवेक तिवारी  फरार है। उसके विरुद्ध थाना पामगढ़ (जांजगीर चांपा) में कृषक पशु अधिनियम, का प्रकरण दर्ज है ।

कैलाश नगर बीरगांव निवासी प्रिंस सिंह परमार  26 ने 1 नवंबर को पुलिस को सूचना दी थी कि  ट्रक क्रमांक सीजी 04 जेडी 9815 में भारी मात्रा में गौ वंश की तस्करी की जा रही है। ट्रक बिलासपुर से रायपुर की तरफ आने वाली है। इस  पर तत्काल मेटल पार्क रावांभाठा धनेली नाला में चेकिंग प्वाइंट लगा कर  तड़के 4 बजे ट्रक आया। पुलिस चेकिंग को देखकर  चालक वहीं पर ट्रक छोडकर फरार हो गया ।ट्रक के पीछे डाला को खोलकर चेक करने पर 24 गौ वंश नंदी भरे थे।  इनमें से 05 नंदी का मृत्यु हो गयी थी।खमतराई पुलिस ने  धारा 325, बीएनएस एवं पशु करता अधि. 11 (1), (घ) पंजीबद्ध कर जांच शुरू की।   ट्रक नंबर  के जरिए मालिक उमेश दावड़े को पकड़  से पूछताछ करने पर बताया कि अपने साथी विवेक तिवारी एवं विकास तिवारी के साथ मिलकर खैरागढ़ से 30  मवेशी भरकर नागपुर ले जा रहे थे। बीच में 06 मवेशी ट्रक से कूद जाने से बाकी 24  को रायपुर होते हुए नागपुर ले जा रहे थे। उमेश  के बयान पर विकास तिवारी को  गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। 

गिरफ्तार आरोपी 01. उमेश दावड़ा  36  नागपुर टेका नगर गली 02 थाना पांचपौली (महाराष्ट्र) हाल हर्षित विहार उरकुरा।

02. विकास तिवारी 21 वर्ष अमरपाटन खैरा  सतना (म.प्र.) हाल- हर्षित विहार उरकुरा।

03. फरार आरोपी विवेक तिवारी


अन्य पोस्ट