ताजा खबर
शंकर नगर बीटीआई ग्राउंड के भूमि पूजन विधायक मिश्रा ने किया
12-Nov-2025 7:10 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 12 नवंबर। उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने पूजा-अर्चना कर बीटीआई मैदान के उन्नयन कार्य की शुरुआत की।
विधायक श्री मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा -- “बीटीआई ग्राउंड को स्वच्छ, सुंदर और सुसज्जित बनाने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से निवेदन था इसके लिए मुख्यमंत्री को पत्र भी भेजा गया है, और शीघ्र ही उनकी स्वीकृति मिलने की पूर्ण आशा है।”
कार्यक्रम के दौरान सफाई कर्मियों को वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया, जिससे समाज में स्वच्छता और समर्पण की भावना को प्रोत्साहन मिला।
इस अवसर पर महापौर श्रीमती मिनल चौबे , नान अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, शहर भाजपा अध्यक्ष रमेश ठाकुर, मंडल अध्यक्ष राम प्रजापति, पार्षद रोहित साहू, पार्षद राजेश गुप्ता, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मकबूल ख़ान, प्रमोद साहू सहित नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


