ताजा खबर
सरकार बम ब्लास्ट की जिम्मेदारी लेने तैयार नहीं है
छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 12 नवंबर । लाल किला बम ब्लास्ट पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां पत्रकारों से चर्चा में कहा कि सरकार ब्लास्ट की जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार नहीं है।देश के सबसे कमजोर गृह मंत्री इस वक्त हैं।इस नाकामी को छुपाया नहीं जा सकता।साथ ही सरकार से सवाल पूछा कि ब्लास्ट में इंटेलिजेंस में जो चूक हुई, उसके लिए आखिर जिम्मेदार कौन है?।
15 नवंबर से शुरू हो रही धान खरीदी को लेकर बघेल ने कहा कि सरकार की तरफ से जो तैयारी होनी चाहिए, वो नहीं हो पाई है।धान खरीदी में महज 2 दिन बचे हैं,
पर अब तक टोकन बंट जाना चाहिए था, लेकिन अब तक टोकन ही नहीं बंट पाया है।एक ओर जहां किसानों को डी.ए.पी. नहीं मिली, खाद नहीं मिला,अब जो धान खरीदी समय से होनी चाहिए थी, वो भी समय पर नहीं हो रही है।पिछली बार 27 लाख मेट्रिक टन का लक्ष्य सरकार ने रखा था।उसमें भी कभी रकबा बढ़ना चाहिए तो घटता जा रहा है।सरकार ने नीति बदलकर धान का उठाव मार्च तक किया जाएगा।जिसकी वजह से जो सुखा पड़ता है और बरसात की वजह से जो धान खराब होता है।उस नुकसान की भरपाई कौन करेगा?साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री ने सरकार पर आरोप लगाया कि प्रदेश के राइस मिलर्स से भारी वसूली की जा रही है।राइस मिलर्स को डराने-धमकाने का काम किया जा रहा है।कभी बिजली कनेक्शन काट देते हैं, कभी बैंक सिक्योरिटी को स्थायी रूप से जमा करने का दबाव बना रहे हैं।


