ताजा खबर
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
राजनांदगांव, 12 नवम्बर। आज सुबह बालोद जिले में एक सफ़ेद रंग की कार से 3 करोड़ नगद राशि बरामद हुई है। कार में सवार दो लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
सूत्रों के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि रायपुर से धमतरी होते हुए कार नागपुर जा रही कार में बड़ी मात्रा में नगदी की आशंका है। सूचना पर घेराबंदी कर बालोद -गुरुर पासिंग के पास कार को रोका गया।
कार में 2 लोग सवार थे। पूछताछ में गोलमाल जवाब देने लगे। कार की चेकिंग में गुप्त चेंबर बना मिला। चेंबर की तलाशी में 500-500 के बड़ी मात्रा में नोट रखे मिले।
पुलिस गाड़ी समेत नोट और 2 आरोपियों को थाने लाए और नगदी गिनने की मशीन मंगाई गई।
पुलिस सूत्रों के अनुसार 3 करोड़ नगद राशि बरामद हुई है। गिरफ्तार युवकों से पूछताछ में हवाला का पैसा होना बताया है।
पुलिस ने आयकर विभाग और सरकारी खुफिया एजेंसी को सूचित किया है।


