ताजा खबर

थाने में आग लगा महिला ने की खुदकुशी की कोशिश
10-Sep-2025 2:34 PM
थाने में आग लगा महिला ने  की खुदकुशी की कोशिश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 10 सितंबर।
राजधानी के महिला थाना में एक महिला ने खुद को आग लगा ली है। आग लगाने के बाद महिला थाने के भीतर दौड़ गई। पुलिस कर्मियों और अन्य लोग पानी लेकर दौड़े, और आग बुझाई। 

पुलिस ने इस घटना की पुष्टि की है। महिला को अस्पताल ले जाया जा रहा है। महिला की पहचान और कारणों का खुलासा हो गया है। यह घटना दोपहर 12 से 12: 30 बजे की है। पति  के साथ चल रहे विवाद को लेकर महिला काउंसलिंग के लिए  थाने आई थी। 

पुलिस ने उसका नाम वर्षा गोस्वामी बताया है। इसके बाद थाना परिसर में ही महिला ने खुद पर कैरोसिन छिडक़र आग लगा ली, और थाने के अंदर दौड़ पड़ी। महिला पुलिस कर्मियों ने तत्काल उस पर पानी डालकर बचाने में सफल रहे, और  उसे 112 एम्बुलेंस बुलाकर अंबेडकर अस्पताल में दाखिल कराया। महिला की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। 

 


अन्य पोस्ट