ताजा खबर

केदार कश्यप द्वारा कथित मारपीट का मामला
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर/नारायणपुर, 8 सितंबर। सर्किट हाउस कर्मचारी के साथ वन मंत्री की कथित गाली-गलौच और मारपीट का विरोध करते हुए शहर जिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को राजधानी में प्रदर्शन किया। दूसरी तरफ, केदार कश्यप भानपुरी बंगले में तोडफ़ोड़ की गई। इस दौरान पुलिस बैरिकेडिंग को तोड़ते हुए कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा जवानों के साथ मारपीट की और बंगले में तोडफ़ोड़ भी की। इसमें एक महिला सुरक्षा कर्मी को सिर पर चोट आई जिसे सहकर्मियों ने अस्पताल पहुंचाया। इससे परे कांग्रेस नेताओं का कहना है कि पुलिस ने उनके कार्यकर्ताओं पर भी हमला किया।
प्रदर्शन के नेतृत्व कर्ता पूर्व विधायक जिला कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे उधोराम वर्मा ने बताया कि शहर कांग्रेस भवन से निकले कांग्रेस के कार्यकर्ता पुलिस ने बलपूर्वक रोकने का प्रयास किया और बैरिकेटिंग लगाकर मोतीबाग के पास रोका कांग्रेस के नेताओं को चोटे भी आई।
भाजपा प्रवक्ता अमित चिमनानी ने तोडफ़ोड़ पर प्रतिक्रिया कहा कि क्या हार की निराशा इंसान को ऐसा बना देती है,महिला पुलिस कर्मी से बदतमीजी और हिंसा साथ ही मंत्री के कार्यालय में की गई तोडफ़ोड़ निंदनीय है। कांग्रेस का यह कृत्य घृणित कृत्य है।