ताजा खबर

कंपनी एकाउंटेंट गिरफ्तार, साल भर में 1.20 करोड़ का किया था गबन
23-Jul-2025 7:35 PM
कंपनी एकाउंटेंट गिरफ्तार, साल भर में 1.20 करोड़ का किया था गबन

रायपुर, 23 जुलाई। विधानसभा पुलिस ने एक निजी कंपनी के एकाउंटेंट पर 1.20 करोड़ रुपए के अमानत में ख़यानत करने वाले एकाउंटेंट को गिरफ्तार किया है। वह  करीब एक साल में कंपनी के खातों में से यह रकम अपने खातों में ट्रांसफर करता रहा है।

विधानसभा इलाके में कंचना स्थित के मप्लास्ट प्रोडक्ट प्रायवेट कंपनी के डायरेक्टर अनुराग अग्रवाल 55 ने कल देर रात मामला दर्ज कराया। पुलिस के अनुसार कंपनी कार्यालय में सागर तिवारी एकाउटेंट के पद पर कार्यरत है। कंपनी की वित्तीय लेन देन आनलाईन बैकिंग के द्वारा करने की जिम्मेदारी सागर तिवारी को दी हुई थी। इसने 01.07.2024 से 21 जुलाई 25 तक अवैध तरीके से कंपनी के खाते से अपने निजी लाभ के लिये विभिन्न खातों में आनलाईन ट्रांजेक्शन कर 1,20,00,000/-रूप‌ए का गबन  किया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।


अन्य पोस्ट