ताजा खबर

संगठन विस्तार के लिए आप की 30 तक जिला जोन बैठकें
23-Jul-2025 4:50 PM
संगठन विस्तार के लिए आप की 30 तक जिला जोन बैठकें

'छत्तीसगढ़' संवाददाता 

रायपुर, 23 जुलाई । आम आदमी पार्टी ने छत्तीसगढ़ में पार्टी संगठन के विस्तार के लिए कवायद शुरू हो गई है। प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू ने बताया कि 30 जुलाई तक सभी जिलों में जिला स्तरीय बैठकें होंगी।
 उसके बाद जोन स्तरीय सम्मलेन होंगे जिसमें प्रदेश प्रभारी, सहप्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष पदाधिकारियों की मीटिंग लेंगे। 

छत्तीसगढ़ में पार्टी ने 7 ज़ोन बनाकर प्रदेश पदाधिकारियों को पर्यवेक्षक /समन्वयक नियुक्त किया है, जिसमें प्रदेश संगठन महामंत्री जसबीर सिंग को सरगुजा जोन एवं कोरबा-रायगढ़ ज़ोन, प्रदेश महासचिव (मीडिया, सोशल मीडिया प्रभारी) मुख्य प्रवक्ता सूरज उपाध्याय को  बिलासपुर -जांजगीर-चांपा ज़ोन,प्रदेश महासचिव वदूद आलम को रायपुर-महासमुंद ज़ोन, प्रदेश उपाध्यक्ष देवलाल नरेटी और प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तम जायसवाल को बस्तर जोन, कांकेर ज़ोन एवं दुर्ग- राजनांदगाव ज़ोन की जिम्मेदारी दी गयी है।
 
प्रदेश संगठन महामंत्री जसबीर सिंग ने कहा कि पार्टी  नए सदस्यों को जोड़ने  जिला, ब्लॉक स्तर, प्रत्येक वार्ड, पंचायत और बूथ स्तर पर  अभियान चलाया जाएगा।

प्रदेश महासचिव वदूद आलम ने कहा कि पार्टी में युवाओं और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी पर फोकस किया जा रहा है।


अन्य पोस्ट