ताजा खबर
अमेरिकी फेडरल बैंक की बढ़ी ब्याज दरों से भारत में सोना चांदी की कीमतें उछलीं
21-Jul-2025 8:12 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 21 जुलाई। सोना एवं चांदी उच्चतम स्तर के करीब है। सोना 24 कैरेट प्रति तोला 102600,22 कैरेट सोना 94400 20 कैरेट 86200 रूपए और चांदी 117900 किलो रहा।
इससे पहले बीते शुक्रवार को सोना 101300 चांदी 116000 रूपए पर बिका था। इनमें 22 कैरेट 93200, 20 कैरेट 85100 था।
सराफा एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष हरखमालू ने कहा कि सोना एवं चांदी के भाव फिर से उच्चतम स्तर की ओर जा रहे हैं सप्ताह के पहले दिन सोने की कीमत₹1300 प्रति 10 ग्राम एवं चांदी 1900 रुपए प्रति किलोग्राम बढी। श्री मालू ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिकी फेडरल बैंक द्वारा ब्याज दर की संभावना के कारण सोना और चांदी के भाव में बढ़त हासिल की है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे