ताजा खबर
आबकारी घोटाला, दो सगे भाई समेत तीन गिरफ्तार, एक अरविंद सिंह का भतीजा भी
21-Jul-2025 1:45 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर । आबकारी घोटाले में ईओडब्ल्यू ने आज बड़ी कार्रवाई की है। ब्यूरो ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें मनीष मिश्रा, संजय मिश्रा और अभिषेक सिंह बताए गए हैं। इनमें संजय और मनीष सगे भाई हैं। संजय , पेशे से सीए है। मनीष और अभिषेक नेक्स्टजेन कंपनी के नाम से सप्लाई करते थे। अभिषेक,इस घोटाले में पूर्व में गिरफ्तार हो चुके अरविंद सिंह का भतीजा भी है। अरविंद, एपी त्रिपाठी के लिए काम करता था । और दिल्ली नोएडा की कंपनियों से नकली होलोग्राम बनवाता रहा है। इसके लिए गठित कंपनी में अरविंद की पत्नी संचालक रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे