ताजा खबर

सोनी, मिश्रा ने साय - साव का आभार जताया
रायपुर, 16 जुलाई। राज्य सरकार ने राजधानी उत्तर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए मुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास योजना के अंतर्गत करोड़ों की निर्माण योजनाओं कोस्वीकृति दी है। उत्तर के लिए 23.38करोड़ 38 लाख की स्वीकृत नगरोत्थान योजना के तहत् जलागार निर्माण कार्य हेतु परियोजना को स्वीकृति प्रदान की गई है।
इसी तरह से रायपुर दक्षिण के लिए 15 करोड़ रुपए की स्वीकृति मिली है। इससे रायपुर में गौरवपथ एवं चौड़ीकरण कार्य :- सी.एस.ई.बी. चौक से पचपेड़ी नाका तक रोड निर्माण कार्य होंगे।
इसके लिए विधायक पुरंदर मिश्रा और सुनील सोनी ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी तथा उप-मुख्यमंत्री अरुण साव जी का आभार जताया।
साथ ही उन्होंने क्षेत्र के समस्त निवासियों को बधाई देते हुए कहा कि हमारा प्रयास है कि विधानसभा क्षेत्र में तेजी के साथ सर्वांगीण विकास हो। यह स्वीकृति क्षेत्र में अधोसंरचना निर्माण, जलप्रदाय व्यवस्था, पाइपलाइन विस्तार एवं अत्याधुनिक तकनीक जैसे PLC SCADA प्रणाली के माध्यम से जल आपूर्ति के सुदृढ़ीकरण जैसे कार्यों को नई गति देगी।