ताजा खबर

मूणत की हीरापुर में जनचौपाल, सड़क-नाली नहीं बनी तो कैमरे से पकड़ूंगा
10-Jul-2025 7:28 PM
मूणत की हीरापुर में जनचौपाल, सड़क-नाली नहीं बनी तो कैमरे से पकड़ूंगा

रायपुर, 10 जुलाई। पूर्व मंत्री और विधायक राजेश मूणत ने आज  हीरापुर में जनचौपाल लगाई। मूणत ने कहा कि हर वार्ड में साल में दो बार जन चौपाल, समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

मूणत ने जनचौपाल में  डेढ़ साल के वीर सावरकर वार्ड की विकास कार्यों का लेखा जोखा दिया । इसमें 7543.87 लाख के कार्य स्वीकृत, 4840.49 लाख निविदा स्तर पर हैं।हीरापुर को 25 लाख की लागत से नया सामुदायिक भवन, प्रेरणा गुरुकुलम को दिव्यांग बालिकाओं के लिए शयन कक्ष दिया।

मूणत स्वयं विकास कार्यों की गुणवत्ता की स्वयं निगरानी करेंगे ।गड़बड़ी पर जांच के निर्देश दिए। मूणत ने कहा कि सड़क-नाली नहीं बनी तो कैमरे से पकड़ूंगा सबूत। अधिकारी इसे अल्टीमेटम समझें।मूणत ने कहा कि चौपाल में जब तक आखिरी व्यक्ति की बात नहीं सुन लूं, यहां से नहीं जाऊंगा। 

जन चौपाल कार्यक्रम की आगामी तिथियां इस प्रकार हैं:

| 11 जुलाई | माधवराव सप्रे वार्ड   | शाम 4 बजे    | रायपुरा, पार्षद कार्यालय 
| 12 जुलाई | वीर शिवाजी वार्ड      | दोपहर 12 बजे | शीतला मंदिर परिसर       
| 12 जुलाई | ठाकुर प्यारेलाल वार्ड | शाम 4 बजे    | डंगनिया स्कूल प्रांगण   
| 13 जुलाई | संत रविदास वार्ड      | दोपहर 12 बजे | सरोना, पार्षद कार्यालय  
| 14 जुलाई | ठक्कर बापा वार्ड      | शाम 4 बजे    | गांधी नगर, मुर्रा भट्ठी  


अन्य पोस्ट