ताजा खबर

गरीब को घर न देने का पाप किया था भूपेश सरकार ने-चौहान
13-May-2025 3:45 PM
गरीब को घर न देने का पाप किया था भूपेश सरकार ने-चौहान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 13 मई।
केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पीएम आवास को लेकर भूपेश सरकार पर हमले किए। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने गरीबों को घर न देने का पाप किया था।

मंगलवार को मंत्रालय में समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों से चर्चा में उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री शिवराज ने कहा, मोर आवास मोर अधिकार आंदोलन चला था तो पूर्व सरकार के मुखिया ने अपने मंत्री के कहने के बाद भी पीएम आवास नहीं दिए गए। प्रधानमंत्री मोदी   आवास के लिए राशि भेजते रहे लेकिन पूर्ववर्ती सरकार ने हितग्राहियों को योजना का लाभ नहीं दिया। तब भाजपा विपक्ष में थी और  वचन दिया था, सरकार बनती है तो आवास देंगे। हमारे प्रधानमंत्री ने पीएम आवास योजना की राशि भेजी लेकिन वो राशि राज्य सरकार ने खर्च नहीं की और इसका परिणाम ये हुआ कि लाखों पात्र हितग्राही लाभ से वंचित रह गए और गरीब को घर न देना एक पाप था। 

जनता से किया वचन भाजपा की डबल इंजन सरकारों  ने निभाया। पहली बार 8 लाख आवास दिए, सीएम और डिप्टी सीएम ने और आवास मांगा तो 3.30 लाख आवास दिए। चौहान ने कहा कि  आज मुझे खुशी है आवास प्लस की सूची में 3.76 लाख बचे थे जिन्हें मकान नहीं मिला था, तो आज वह सभी को आवास दे रहे हैं। इसका एक प्रमाण पत्र आज अंबिकापुर के कार्यक्रम में सीएम साय को दूंगा। इसके बाद 2018 की सूची का कोई भी हितग्राही शेष नहीं बचेगा।  

हम जो कहते हैं वो करते हैं। चौहान ने डिप्टी सीएम पंचायत विजय शर्मा से पीसी के दौरान ही कहा कि राज्य सरकार मकान का निर्माण भी तेजी से पूरे करे। राज्यांश तत्काल दें। चौहान ने कहा कि छत्तीसगढ़ को देने भारत सरकार के पास पैसे की कोई कमी नहीं है।

उन्होंने बताया कि पहली बार सीएम आए थे तो नक्सल प्रभावित क्षेत्रों और नक्सलवाद को छोड़ चुके लोगों के लिए आवास मांगा, हमने उसे भी दिया। आवास के लिए अब और नया सर्वे हो रहा है, वेरिफिकेशन कर के आगे भी आवास दिए जायेंगे। 

आज की समीक्षा बैठक के हवाले से चौहान ने बताया कि मनरेगा के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के लेबर बजट को रिवाइज किया जाएगा। मिशन अमृत सरोवर पर काम चल रहा, 192 नए स्थलों का चयन हुआ, पुरानी संरचनाओं को दुरुस्त कर रहेजन मन योजना से 715 सडक़े छत्तीगढ़ को मिले जो देश में सबसे अधिक है। आजीविका मिशन में 2.71 लाख समूहों में लखपति दीदी बनाने का काम किया है, 3.23 लाख दीदियां लखपति बनीं हैं। 515 करोड़ की राशि कृषि विकास के लिए दिए हैं।

कृषि में लैब को लैंड से जोडऩे का काम कर रहे हैं। किसानों की आय बढ़ाने के लिए फोकस खेती के आलावा अन्य उत्पादों में काम करना है। इस चर्चा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, डिप्टी सीएम विजय शर्मा, कृषि मंत्री राम विचार नेताम भी मौजूद रहे।

कहीं कांग्रेस के नेता देश का विरोध करने पर न उतर जाएं..
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर पर कांग्रेस के सवालों पर बोले कि जिन्होंने सरकार में रहते छत्तीसगढ़ को बरबाद किया। उनकी चुनौती जनता ने पहले की समाप्त कर दी है।सारा देश गर्वित और गौरवान्वित हैं। पाकिस्तान का कोई हिस्सा हमारे लक्ष्य से दूर नहीं था। कांग्रेस,और उसके नेता मोदीजी का विरोध करते करते देश का विरोध करने पर न उतर जाए।


अन्य पोस्ट