ताजा खबर

सौदान सिंह दो दिन के लिए आ रहे, पार्टी में हलचल, दूरदराज से समर्थक मिलने पहुंच रहे
19-Sep-2024 7:00 PM
सौदान सिंह दो दिन के लिए आ रहे, पार्टी में हलचल, दूरदराज से समर्थक मिलने पहुंच रहे

रायपुर, 19 सितंबर। छत्तीसगढ़ भाजपा के पूर्व संगठन महामंत्री वर्तमान में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह दो दिन के रायपुर दुर्ग प्रवास पर आ रहे हैं। सिंह करीब चार वर्ष बाद रायपुर आ रहे हैं।

वे कल शाम दिल्ली से 6.30 रायपुर आ रहे। एयरपोर्ट से वे विहिप के पूर्व कोषाध्यक्ष स्व. मोदी के देवेंद्र  नगर स्थित निवास जाएंगे। रात्रि विश्राम व मेल मुलाकात ठाकरे परिसर में रहेगा। 21 को दोपहर श्री सिंह दुर्ग में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडे के निवास में आयोजित श्रध्दांजलि कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहां से वापसी के बाद  सौदान सिंह रात 8.20 बजे की उड़ान से दिल्ली लौट जाएंगे। करीब 15 से अधिक वर्षों तक पहले संभागीय, फिर क्षेत्रीय महामंत्री रहे सौदान सिंह के रायपुर के साथ छत्तीसगढ़ में भी बड़ी संख्या में उनके समर्थक  हैं। उनके आने की सूचना पर दूरस्थ ये सभी कल परसों रायपुर पहुंच रहे हैं। वर्ष 2018 में भाजपा की हार के बाद उन्हे उत्तरी राज्यों के प्रभारी ने रूप में शिफ्ट किया गया था। इन सबके बीच पार्टी हलकों में अगले दो दिन हलचल रहेगी और सबकी निगाहें उनसे मेल मुलाकात करने वालों पर होगी। 
पिछले दिनों पूर्व राष्ट्रीय  महामंत्री संजय जोशी भी सुश्री पांडे से शोक भेंट करने आए थे।


अन्य पोस्ट