ताजा खबर

नेपाल में आपत्ति के बाद नई संसद के भित्तिचित्र पर भारत ने दिया ये जवाब
02-Jun-2023 10:18 PM
नेपाल में आपत्ति के बाद नई संसद के भित्तिचित्र पर भारत ने दिया ये जवाब

नई दिल्ली, 2 जून। भारत ने संसद में लगे भित्तिचित्र पर नेपाल से उठ रहे विवाद पर पहली बार आधिकारिक बयान दिया है.

नए संसद भवन में दक्षिण एशिया का भौगोलिक भित्ति चित्र लगा है जिसमें नेपाल के कपिलवस्तु और लुंबिनी को भी दर्शाया गया है.

इस भित्तिचित्र में पाकिस्तान के तक्षशिला और मानसेहरा भी देखे जा सकते हैं.

अपनी साप्ताहिक प्रेसवार्ता में भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, “संसद में जो लगा है वो अशोक के साम्राज्य के फैलाव को दर्शा रहा है. ये भित्तिचित्र अशोक के ज़िम्मेदार और लोगों के लिए समर्पित गवर्नेंस का वर्णन है. भित्ति चित्र और इसके सामने लगी पट्टिका यही बात बता रही है.”

बागची ने ये भी कहा कि नेपाल के साथ आधिकारिक वार्ताओं में इस विषय पर कोई बात नहीं हुई है.

इससे पहले नेपाल के कई सियासी नेताओं ने इस भित्तिचित्र पर सवाल उठाए थे. नेपाल के कई इतिहासकारों ने भी इसे ग़लत क़रार दिया था. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट