ताजा खबर
एसबीआई जोनल आफिस में मारपीट
रायपुर, 19 अप्रैल। साइबर ठगी से प्राप्त 36 लाख रुपए बैंक के 49 एकाउंट में जमा कर वैध करने का मामला सामने आया है। सिविल लाइन्स पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार जनवरी 24 से जून 25 के बीच यह धोखाधड़ी की गई।एक खाता संवर्धक ने बैंक आफ बड़ौदा सिविल लाइन शाखा के 49 एकाउंट में साइबर ठगी से प्राप्त 36 48280 रूपए जमा किया। पुलिस ने बीती रात धारा 317-2,4,5 और 3-5 का अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एसबीआई जोनल आफिस में मारपीट
इधर बैरन बाजार स्थित एसबीआई के जोनल आफिस में शनिवार दोपहर दो लोगों के बीच मारपीट हुई। अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है यह मारपीट बैंक अधिकारी,कर्मचारी से हुई है। प्रोफेसर कालोनी पुरानी बस्ती निवासी दुर्गेश कन्नौजे 38 के साथ जय कुमार जाधव 29 ने गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दे हाथ मुक्के से मारपीट कर चोट पहुंचाया। सिविल लाइन्स पुलिस ने धारा 296,115-2,351-2 का मामला दर्ज कर लिया है।


