ताजा खबर
ठंडी हवाएं चल रही है, न्यूनतम तापमान 11 डिग्री पहुंचा, दृश्यता घटी
07-Dec-2022 3:32 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,7 दिसम्बर। चक्रवात मांडूस के कारण महासमुंद जिले में उत्तर-पूर्वी दिशा से तेज ठंडी हवाएं चल रही है। तापमान न्यूनतम 11 डिग्री और अधिकतम 28 डिग्री होने के कारण लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है।
मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी और उससे सटे दक्षिण अंडमान समुद्र पर बना कम दबाव का क्षेत्र अब दक्षिण पूर्व अरब सागर के ऊपर अच्छी तरह से उजागर होकर निम्न दबाव के क्षेत्र के रूप में बन गया है। इससे संबंधित चक्रवात परिसंचरण मध्य स्तरों तक फैला हुआ है।
मौसम विभाग की मानें तो पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते हुए 6 दिसंबर की शाम तक बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पूर्व में एक अवसाद या डिप्रेशन में बदला है। इसके बाद इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढक़र तेज तूफ ान में बदने के तेज आसार हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे