ताजा खबर
गंगरेल में महिला, पीएम आवास, और आदिवासी अत्याचार पर आंदोलन की योजना बनी
07-Oct-2022 10:02 PM
.jpeg)
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
भाजपा ने दी जानकारी
रायपुर, 7 अक्टूबर। गंगरेल में गुरुवार को हुई बैठक की चर्चाओं को लेकर भाजपा ने अधिकृत बयान दिया है। बैठक में भूपेश सरकार के खिलाफ बड़ी लड़ाई की योजना पर चर्चा हुई। इनमें आदिवासियों के साथ हो रहे अत्याचार पर बड़ी लड़ाई लड़ेगी। महिलाओं के साथ हो रहे अन्याय पर 11 नवंबर में महिला मोर्चा द्वारा विशाल आंदोलन होगा। भाजपा गोठानों में हो रहे भ्रष्टाचार का पर्दाफाश करेगी। इसी तरह से पीएम आवास से जनता को वंचित करने पर भूपेश सरकार के खिलाफ भी प्रदर्शन होगा। ये सभी प्रदर्शन पार्टी के हर मोर्चे द्वारा किए जाएंगे।इनकी रणनीति पर चर्चा हुई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे