ताजा खबर

20 लाख की 14 चक्का ट्रक लेकर फरार एनुराम गिरफ्तार
16-Aug-2022 10:58 PM
20 लाख की 14 चक्का ट्रक लेकर फरार एनुराम गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 16 अगस्त।
सोमवार को खरोरा क्षेत्र से 14 चक्का ट्रक चोरी करने वाले आरोपी एनुराम निषाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह पहले भी चोरी के मामले में जेल जा चुका है।

पुलिस के मुताबिक लालपति यादव ने थाना खरोरा में इस चोरी की रिपोर्ट  दर्ज कराई थी। लालपति माता रोड केरियर में ड्राइवर है और हीरापुर कबीर नगर में रहता है। वह 15 अगस्त को अपनी 14 चक्का ट्रक क्र0 सी जी 07 बी.पी. 9900 को आजाद चैक बुडेरा खरोरा में रोड़ किनारे खड़ी कर सब्जी खरीदने गया था एवं चाबी ट्रक में ही लगी हुई थी। वह सब्जी खरीदकर वापस आकर देखा तो ट्रक नहीं था, कोई अज्ञात चोर ट्रक को चोरी कर ले गया था। इस पर पुलिस ने धारा 379 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया।

पुलिस ने लालपति से और  घटना स्थल पर  आसपास के लोगों से भी  पूछताछ कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी की। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल व उसके आस-पास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही प्रकरण में मुखबीर भी लगाये गये। इसी दौरान  आरोपी एनुराम निषाद को पकड़ कर उसके कब्जे से चोरी की ट्रक क्र0 सी जी 07 बी.पी. 9900 कीमती 20,00,000/-(बीस लाख रूपये) जप्त किया।।एनुराम निषाद पूर्व में भी चोरी के प्रकरण में थाना गोबरानवापारा से जेल निरूद्ध रह चुका हैं।


अन्य पोस्ट