ताजा खबर
खरीदारी नियंत्रित करने सोने चांदी का आयात शुल्क बढ़ाया
रायपुर, 13 मई। संभावित ईंधन संकट और पीएम मोदी की अपील को देखते हुए सराफा बाजार आज बड़ी उछाल के साथ खुला और रात बाजार बंद होते तक जारी रहा।
बताया गया है कि केंद्र सरकार ने खरीदारी नियंत्रित करने सोने के आयात शुल्क में बढ़ोतरी कर दी है। जो 6 प्रतिशत से बढ़कर 15% हो गया। इसके बाद सोना 166600और चांदी 295400 रूपए पर खुली। इसके शाम तक सोना 166000 चांदी 3 लाख रुपए पर बंद हुआ।
सोना आज 9200 प्रति 10 ग्राम एवं चांदी 21000 प्रति किलोग्राम बढ़ी ।
इससे पहले ये धातु मंगलवार रात सोना 156800 चांदी 279000 रूपए पर बंद हुए थे। सोमवार को भाव सोना 157200 चांदी 278400 रूपए था। सप्ताह के पहले दिन सोना आज 14 सो रुपए प्रति 10 ग्राम एवं चांदी 14500 प्रति किलो बढ़ी थी। यह शुल्क प्लेटिनम, ज्वेलरी फाइंडिंग्स और इंडस्ट्रियल इनपुट्स। यूएई से कोटा में आने वाले सोने पर भी अब ज्यादा टैक्स लगेगा।देश से डॉलर बाहर जाने से रोकने, रुपये को संभालने और ट्रेड डेफिसिट कम करने के लिए। वहीं इम्पोर्टर को दोगुना टैक्स देना पड़ेगा, जो सीधा ग्राहक से वसूला जाएगा।


