ताजा खबर
घर में पेट्रोल बम फैंकने वाले तीन गिरफ्तार, एक फरार, कार जब्त
16-Aug-2022 8:49 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 16 अगस्त। शराब की बॉटल में पेट्रोल भरकर घर को आग लगाने का प्रयास करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक सप्ताह पूर्व हुए आपसी विवाद के कारण सबक सिखाने यह घटना की थी।आरोपी अंकुश सिंह राजपूत ने आपराधिक षडयंत्र कर अपने छोटे भाई एवं दोस्त के माध्यम से घटना को दिया अंजाम दिया।आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त वाहन जप्त किया गया है। आरोपियों के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में धारा 436,34 भादवि. के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
पुलिस के मुताबिक प्रियेश बग्गा पिता सुरेन्द्र बग्गा उम्र 25 साल पता 1/49, व्हाइट हाउस, फारेस्ट आफिस कालोनी सिविल लाईन रायपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके मुताबिक 14 अगस्त को रात्रि करीबन 10.45 बजे अपने निवास के अंदर था तभी बाहर से इंडिवर कार में आये अज्ञात व्यक्ति शराब की बॉटल में आग लगाकर घर की खिड़की में फेंककर फरार हो गये।
इस रिपोर्ट पर सिविल लाईन पुलिस की टीम द्वारा अज्ञात आरोपियों की खोजबीन की जा रही थी। इसी क्रम में प्रत्यक्षदर्शी गवाहों एवं प्रार्थी द्वारा एक सप्ताह पूर्व अंकुश सिंह राजपुत नामक व्यक्ति से प्रियेश का वाद विवाद होना तथा उसके पास ग्रे कलर का इंडिवर कार होने की बात बताई गई। अंकुश सिंह राजपूत के संबंध पतासाजी पर ज्ञात हुआ कि वह षडयंत्रपूर्वक घटना को अंजाम देने योजना तैयार कर स्वयं को बचाने नागपुर चला गया ताकि किसी को उस पर शक न हो। पुलिस ने उसके भाई अमन सिंह से पूछताछ की। अमन सिंह लगातार पुलिस को गुमराह करने का प्रयास कर रहा था। कड़ाई से पूछताछ करने पर अपने साथी ए. रामकुमार, चालक युवराज सिंह के साथ मिलकर अपने भाई अंकुश सिंह के बनाई योजना अनुसार घटना को अंजाम देना बताया। आरोपी अमन सिंह के निशानदेही पर ए. रामकुमार तथा युवराज सिंह को घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपियों से पूछताछ करने पर बताये कि आरोपी अमन सिंह, ए. रामकुमार एवं युवराज सिंह तीनों साथ मिलकर नया रायपुर होटल मेफेयर के पास शराब पिये और फरार आरोपी अंकुश के कहने पर अमन, रामकुमार और युवराज के द्वारा एक राय होकर बदला लेने अपने पिये हुए खाली शराब के बॉटल में गाड़ी में रखे लाल रंग के चिंदी को बॉटल में डालकर रास्ते में खड़े दो पहिया वाहन से पेट्रोल निकालकर डाला। इसके बाद अमन सिंह अपनी इंडिवर कार में सबको साथ लेकर प्रियेश बग्गा के घर गये और वहां शराब के बॉटल में भरे पेट्रोल वाले चिंदी को माचिस से आग लगाकर जानते हुए घर के अंदर फेंककर भाग निकले। आरोपियों का उददेश्य प्रियेश के घर में आग लगाकर नुकसान पहूंचाना था।अमन सिंह के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त वाहन इंडिवर कार क्रमांक सीजी 07 बी.सी. 2907 को जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण के मुख्य आरोपी अंकुश सिंह घटना दिनांक से लगातार फरार है जिसकी पता तलाश जारी है।
गिरफ्तार आरोपी- 01- अमन सिंह पिता दिलीप कुमार उम्र 24 साल पता सन्यासी पारा, खमतराई रायपुर।
02- ए. रामकुमार पिता ऐ. अप्पा राव उम्र 24 साल पता सेक्टर 3, झण्डा चौक, खमतराई रायपुर।
03- युवराज सिंह पिता हरिशंकर सिंह उम्र 23 साल पता जागृति नगर, उरकुरा, खमतराई रायपुर।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


