ताजा खबर
कश्मीर के पहलगाम में आईटीबीपी की बस दुर्घटनाग्रस्त, छह जवानों की मौत
16-Aug-2022 1:12 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
जम्मू-कश्मीर, 16 अगस्त। कश्मीर के पहलगाम में आईटीबीपी (इंडो तिब्बतन बॉर्डर पुलिस) की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है. इस हादसे में आईटीबीपी के छह जवानों की मौत हो गई है. कई जवान घायल हुए हैं.
घायलों को श्रीनगर के आर्मी अस्पताल में ले जाया जा रहा है.
बस में आईटीबीपी के 37 और जम्मू-कश्मीर पुलिस के दो जवान सवार थे.
घटनास्थल से आ रही तस्वीरों में बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त दिख रही है.
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक ये जवान चंदनबाड़ी से पहलगाम जा रहे थे.
सीमा सुरक्षा बल ने एक ट्वीट कर जानकारी दी है कि अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी से लौट रहे जवानों को ला रही बस गहरी खाई में गिर गई है.
बस साधुपड़ाव और चंदनवाड़ी के बीच एक ढलान से नीचे नदी में गिर गई है.
पास ही तैनात बीएसएफ़ के जवान घटनास्थल पर पहुँच गए हैं और वे सभी बचाव कार्य में जुट गए हैं. (bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


