ताजा खबर

16 किलो ग्राम गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
16-Aug-2022 11:24 AM
16 किलो ग्राम गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

रायपुर, 16 अगस्त। खमतराई पुलिस ने सोमवार को 16 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी एक ट्राली बैग में गांजा पैक कर ग्राहक तलाश कर रहा था।

इसकी सूचना मुखबिर ने दी थी। इस सूचना  के  बताये हुलिया अनुसार भनपुरी चौक के पास व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ करने पर उसने अपना नाम गौरी शंकर विश्वकर्मा  बताया। उसके  पास रखे काले रंग का ट्राली बैग  की तलाशी लेने पर टेप लगा हुआ 02 पैकेटो में   गांजा मिला।इस पर पर आरोपी के विरुद्ध  धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध कर 16 किलो ग्राम गांजा कीमत लगभग 1,60,000 रूपये को जप्त किया गया। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है । पुलिस का यह भी कहना है कि अरोपी से गांजा लाने व बेचें जाने वाले सोर्स की तस्दीक़ की जा रही है ।


अन्य पोस्ट