ताजा खबर
रायपुर, 14 अगस्त। राजधानी में रविवार देर रात अज्ञात हमलावरों ने एक कारोबारी पर बोतल बम से हमला किया। हालांकि बम थोड़ी देर में फुस्स हो गया इसलिए बड़ी घटना नहीं हुई।
यह हमला सिविल लाइंस में रहने वाले प्रियेश बग्गा पर हुआ। हमलावर दो से तीन लोग महंगी एसयूवी कार में प्रियेश के घर पहुंचे थे। उनमें से एक ने आवाज देकर प्रियेश को आवाज लगाई और दूसरे ने हाथ में रखा पेट्रोल से भरा बोतल फैंककर सभी फरार हो गए। बम कुछ देर जल कर बिना फटे बुझ गया। इसके बाद प्रियेश ने पुलिस को सूचना दी। प्रियेश ने संदेह जताया है कि उसका एक दोस्त से प्रापर्टी का विवाद चल रहा है।संभव हो यह हमला उसी ने कराया हो। सोमवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह के कारण पुलिस खामोश रही। लेकिन बाजार में इस घटना का हल्ला मच गया। सिविल लाइंस पुलिस ने कोई जलती हुई चीज फैंके जाने की पुष्टि करते हुए आरोपियों की तलाश की बात कही है।


