ताजा खबर

महाराष्ट्र: सुरंग के अंदर कार में आग लगी, बाल-बाल बचे चार यात्री
14-Aug-2022 8:07 PM
महाराष्ट्र: सुरंग के अंदर कार में आग लगी, बाल-बाल बचे चार यात्री

पुणे, 14 अगस्त। महाराष्ट्र के पुणे शहर में रविवार को एक सुरंग के भीतर एक कार में आग लग गई, जिसमें सवार चार यात्री बाल-बाल बचे गए।

अधिकारी ने बताया कि घटना पूर्वाह्न करीब 11 बजे पुणे-सतारा राजमार्ग पर कटराज सुरंग में हुई।

उन्होंने कहा कि शहर के कर्वेनगर इलाके के चार लोग कार में सतारा की ओर जा रहे थे। जब उन्होंने इंजन से धुआं निकलता देखा तो वे तुरंत बाहर निकले और सड़क किनारे खड़े हो गए। इसके बाद कार में आग लग गई।

उन्होंने कहा कि आग पर काबू पाने के लिए दमकल की गाड़ियों को लगाया गया।

अधिकारी ने कहा, "अग्निशमन अभियान पूरा हो गया है और इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। आग लगने का सही कारण अभी पता नहीं लग पाया है।" (भाषा)


अन्य पोस्ट