ताजा खबर

नोएडा में मुठभेड़ के बाद इनामी बदमाश गिरफ्तार
06-Jun-2022 10:24 AM
नोएडा में मुठभेड़ के बाद इनामी बदमाश गिरफ्तार

नोएडा (उप्र), 6 जून । नोएडा पुलिस ने रविवार रात को मुठभेड़ के बाद 25 हजार रुपए के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने बदमाश घायल हो गया था, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बदमाश की पहचान बुलंदशहर निवासी कफील के रूप में हुई है। पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के प्रवक्ता ने बताया कि रविवार देर रात को पुलिस ने जब मोटरसाइकिल से जा रहे कफील को रुकने का इशारा किया तो यह पुलिसकर्मियों पर गोली चलाता हुआ भागने लगा।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की और इसी दौरान पुलिस की गोली लगने से वह घायल हो गया। कफील डकैती की वारदात करने वाले फिरदौस गिरोह का सक्रिय सदस्य था। उसके खिलाफ पूर्व में कई मामले दर्ज हैं।(भाषा)


अन्य पोस्ट