ताजा खबर

अमेरिका के रिचमंड में एक पार्टी में गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत, कई घायल
04-Jun-2022 1:56 PM
अमेरिका के रिचमंड में एक पार्टी में गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत, कई घायल

चेस्टरफील्ड, 4 जून  अमेरिका में रिचमंड के पास चेस्टर में शुक्रवार रात एक घर में आयोजित पार्टी में हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कम से कम पांच अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

‘डब्ल्यूडब्ल्यूबीटी-टीवी’ के मुताबिक, चेस्टरफील्ड काउंटी पुलिस विभाग ने कहा कि घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और गोलीबारी को लेकर अतिरिक्त जानकारी जुटाई।

अधिकारियों के अनुसार, घटनास्थल पर एक व्यक्ति मृत मिला, जबकि कम से कम पांच अन्य को गोली लगी है और एक व्यक्ति का हाथ टूट गया है।

इस संबंध में कोई अतिरिक्त जानकारी तुरंत उपलब्ध नहीं हो सकी है। चेस्टर रिचमंड से लगभग 24 किलोमीटर दक्षिण में स्थित है। (एपी)
 


अन्य पोस्ट