ताजा खबर

महाराष्ट्र : शराबी पति से झगड़े के बाद मां ने 6 बच्चों को कुएं में फेंका, सभी की मौत
31-May-2022 11:39 AM
महाराष्ट्र : शराबी पति से झगड़े के बाद मां ने 6 बच्चों को कुएं में फेंका, सभी की मौत

रायगढ़ (नवी मुंबई), 31 मई।  एक 30 वर्षीय महिला ने अपने पति से झगड़ा होने के बाद अपने 6 बच्चों को 20 फीट गहरे कुएं में फेंक दिया। स्थानीय लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। बच्चों की उम्र 2 से 10 साल की थी, जिनमें से 5 लड़कियां थीं।

सोमवार की दोपहर महाड थाने के बोरगांव में हुई इस घटना में महिला रूना साहनी ने खुद भी कुएं में कूदकर जान देने की कोशिश की लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे बचा लिया।

महाड पुलिस स्टेशन के अधिकारियों का कहना है कि अभी मामले की जांच की जा रही है कि उसने ऐसा क्यों किया, लेकिन लोगों से बातचीत में मालूम हुआ है कि वह अपने शराबी पति से परेशान थी। वह आए दिन उसके साथ मारपीट करता था इससे वह काफी परेशान रहती थी। महिला इस समय पुलिस स्टेशन में है पर वह इस स्थिति में नहीं है कि उससे पूछताछ की जाए।

रात 10:00 बजे तक सभी बच्चों को कुवे से निकाल दिया गया था। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सभी की मृत्यु की पुष्टि कर दी गई।

घटना के बाद गांव के लोग सदमे में हैं। उन्होंने बताया है कि महिला को कोई मानसिक बीमारी नहीं है।


अन्य पोस्ट