ताजा खबर

दिल्ली में आईएएस गीता की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
27-May-2022 10:18 PM
दिल्ली में आईएएस गीता की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 27 मई।
केन्द्र सरकार में पदस्थ छत्तीसगढ़ कैडर की आईएएस  डॉ. एम गीता की तबियत बिगड़ गई है। उन्हें दिल्ली के बीएल कपूर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया गया कि केन्द्रीय कृषि संयुक्त सचिव डां एम गीता शुक्रवार को रूटिन चेकअप के लिए दिल्ली में ही बीएल कपूर अस्पताल गईं थीं जहां वो गिर पड़ी। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां हालत स्थिर बनी हुई है।


अन्य पोस्ट