ताजा खबर

नहीं बिकने दिया जाएगा नगरनार स्टील प्लांट - भूपेश
25-May-2022 2:10 PM
नहीं बिकने दिया जाएगा नगरनार स्टील प्लांट - भूपेश

 कई घोषणाएं भी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 25 मई।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को यहां कहा कि नगरनार  स्टील प्लांट को नहीं बिकने दिया जाएगा। छत्तीसगढ़ सरकार प्लांट को चला लेगी। उन्होंने यह भी कहा कि प्लांट में हमारी बेटियों को नौकरी देनी होगी।
भेंट मुलाकात के दौरान श्री बघेल ने नानगुर में कहा कि नगरनार स्टील प्लांट को बेचने नहीं देंगे, हमने कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार चला लेगी, निजी हाथों में नहीं बिकने देंगे। प्लांट को चाहे केंद्र सरकार चलाए, नहीं तो छत्तीसगढ़ सरकार चलाएगी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने कहा कि नगरनार स्टील प्लांट को हमारी बेटियों को नौकरी देनी होगी, नगरनार में मैं आप लोगों के लिए धरना दिया हूं और पदयात्रा भी किया हूं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं हर विधानसभा में 1 दिन 1 रात रुक रहा हूं।

मुख्यमंत्री के पूछने पर कि बिजली बिल हॉफ योजना का लाभ मिल रहा है या नहीं सभी ने एक स्वर में कहा मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने नानगुर में सहकारी बैंक की शाखा खोलने की घोषणा की। स्वामी आत्मानन्द इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलने की घोषणा की गई। साथ ही नानगुर को उप-तहसील से पूर्ण तहसील बनाने की घोषणा की। इसके अलावा नेतानार में गुंडाधूर की जन्मभूमि है, वहां हाईस्कूल से हायर सेकेंडरी करने की घोषणा की। नानगुर में महाविद्यालय, और आज से 108 एम्बुलेंस शुरू करने  के साथ ही नानगुर में पुलिस थाना खोलने की घोषणा की।

 


अन्य पोस्ट