ताजा खबर
कोंटा पहुंचे सीएम
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 18 मई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बस्तर से शुरू कर दिया है। वे कोंटा पहुंचने के बाद उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दवाईयों की उपलब्धता, और वहां मरीजों से चर्चा कर उनके उपचार की जानकारी ली। उन्होंने नक्सलियों के गढ़ एर्राबोर में स्टेडियम बनाने की घोषणा भी की।
इस दौरे में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की बड़ी घोषणाएं। इनमें उप तहसील जगरगुंडा को तहसील, उप तहसील दोरनापाल को पूर्ण तहसील का दर्जा दिया। कोंटा ब्लॉक के बंडा गांव एवं जगरगुंडा में विद्युत सब स्टेशन। कोंटा में 30 बिस्तर अस्पताल को 50 बिस्तर करने और कोंटा सामुुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डाक्टर एवं स्टाफ निवास का निर्माण। दुब्बाकोटा में खेल मैदान निर्माण, छत्तीसगढ़ की सीमा पर छत्तीसगढ़ द्वार का निर्माण, एर्राबोर में मिनी स्टेडियम बनाया जाएगा।


